फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First he was beaten and then his throat was choked with a stick.

Shahjahanpur News: पहले पीटा फिर डंडे से दबा दिया था गला

Thu, 06 Nov 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
First he was beaten and then his throat was choked with a stick.
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नूर मोहम्मद। स्रोत: मीडिया सेल
रोजा (शाहजहांपुर)। रोजा के सुतनेरा गांव में मंगलवार की सुबह 17 वर्षीय बेटी रूबी की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डंडे से गला दबाने से मौत होने की बात सामने आई है। आरोपी पिता नूर मोहम्मद ने रूबी को डंडे से पीटने के बाद उसका गला दबा दिया था। पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी कई लड़कों से बात करती थी। उसे धोखे से नींद की गोलियां खिलाकर सुला देती थी। इसके बाद लड़के को बुला लेती थी। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए उसे मार दिया। वहीं, बहू की तहरीर पर पुलिस ने नूर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले नूर मोहम्मद अपनी बेटी रूबी, बेटे कुर्बान और बहू सलमा के साथ रहते थे। रूबी का दिल्ली में रह रहे अरमान नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रूबी की जिद पर उसके भाई कुर्बान ने उसकी शादी प्रेमी के साथ ही तय कर दी थी। इसके बाद भी रूबी कई लोगों से बात करती थी। इसको लेकर पिता में काफी नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कई बार अपनी बेटी को मना भी किया था, लेकिन बेटी पिता को अपशब्द कहती थी। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। बेटी को टोकने पर जब उसने पिता से अपशब्द कहे तो गुस्से में नूर मोहम्मद ने डंडे से पीट दिया। रूबी का सिर फट गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। फिर डंडे से गला दबा दिया था।

शोर-शराबा सुन घर आई बहू सलमा ने ससुर को रोका, लेकिन तब तक रूबी की सांसों की डोर टूट चुकी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, रूबी की मौत गला दबने से हुई है। उसके सिर पर भी गहरी चोट थी। डंडे से गला दबने से उसकी सांसें तुरंत थम गईंं थीं। एसपी राजेश द्विवेदी ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी। देर शाम पुलिस ने गांव से ही भागने की फिराक में बैठे नूर मोहम्मद को दिउरिया गांव की मोड़ से पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed