फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First day of paddy procurement: Silence at purchasing centres, brokers buzzing

धान खरीद का पहला दिन : क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, आढ़तें गुलजार

Wed, 04 Oct 2023 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 04 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
First day of paddy procurement: Silence at purchasing centres, brokers buzzing
जलालाबाद मंडी स्थित धान सेंटरों पर पसरा सन्नाटा। संवाद
शाहजहांपुर। धान खरीद के पहले दिन धान क्रय केद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं आढ़तों पर धान की जमकर खरीद हुई। वहां धान के ढेर लग गए। अधिकतर केंद्रों पर व्यवस्थाएं ही पूर्ण नहीं थीं। केंद्र प्रभारी दिनभर व्यवस्थाओं को ही पूरा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


रोजा मंडी में 25 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आरएफसी के आठ, पीसीयू के सात, पीसीएफ के छह, यूपीएसएस के तीन और एफसीआई का एक केंद्र है। मंडी के अधिकतर क्रय केंद्रों पर तैयारियां अधूरी थीं। किसी केंद्र से प्रभारी गायब थे, तो किसी पर तौल कांटे का विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया। बैनर सभी केंद्रों पर लगे थे। पेयजल व्यवस्था भी मिली।
विज्ञापन




आढ़तों पर 18 हजार क्विंटल की आवक : रोजा मंडी में धान खरीद के पहले दिन आढ़तों पर करीब 18 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। मंगलवार को धान का रेट 1740 से लेकर 2280 रुपये क्विंटल तक रहा। आढ़तों पर जमकर खरीदारी हुई। वहीं धान क्रय केंद्र सूने दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंदगी मिलने पर मंडी सचिव को एडीएम ने दिया नोटिस : रोजा मंडी में दिन में करीब 11 बजे एडीएम प्रशासन व धान खरीद अधिकारी संजय कुमार पांडेय, एसडीएम सौरभ कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडी में गंदगी मिलने पर एडीएम प्रशासन ने मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी को सचेत कर नोटिस दिया। कुछ केंद्रों पर ई-पॉश मशीन क्रियाशील नहीं मिलीं। केंद्र प्रभारियों को जल्द व्यवस्था पूरी करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।


नम धान भी खरीद रहे आढ़ती: बताया जा रहा है कि वर्तमान में धान में करीब 26 प्रतिशत तक नमी है। धान क्रय केंद्रों पर 17 प्रतिशत नमी वाले धान की भी खरीद हो सकती है जिन किसानों ने धान की कटाई कर दी है, वे आढ़त पर बेच रहे हैं। इसकी वजह है कि किसानों को गेहूं की बोआई भी करनी है। अन्य कामों के लिए भी किसान धान बेच रहा है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पहले किसानों को पंजीकरण कराना पड़ेगा जिसके झंझट में किसान नहीं पड़ना चाहते। आढ़ती को बेचकर नकद भुगतान किसान ले रहे हैं।

पहले दिन क्रय केंद्रों पर मिलीं अव्यवस्थाएं: तिलहर में धान खरीद के पहले दिन अधूरी तैयारियों के साथ ही मंडी समिति परिसर में सरकारी धान खरीद केंद्रों को खोलने के लिए बैनर टांग दिए गए। मंगलवार सुबह एसडीएम अंजलि गंगवार ने राजस्व टीम के साथ मंडी में खोले गए सभी 15 खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। कई क्रय केंद्रों पर ईपीओपी मशीन व तौल कांटा खराब होने और केंद्र प्रभारी गायब मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि वह तीन दिन तिलहर एवं तीन दिन कटरा में बैठकर खरीद केंद्रों पर निगरानी करें। निरीक्षण में पीसीएफ के दो केंद्रों पर ईपीओपी मशीन खराब मिलने और आईएफसी के एक केंद्र पर तौल कांटों में वजन कराने पर अंतर आने पर नाराजगी जताई। आईएफसी के छह नंबर के केंद्र प्रभारी अजीत कुमार सिंह गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को धान बेचने आने वाले किसानों को टोकन जारी करने एवं किसानों के बैठने व पीने के पानी के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। तिलहर मंडी में निरीक्षण के बाद नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने राजस्व टीम के साथ मीरानपुर कटरा और जैतीपुर में लगाए गए धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।


मंडी स्थित धान सेंटरों पर पसरा सन्नाटा: जलालाबाद में धान की सरकारी खरीद के लिए मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों के 13 क्रय केंद्र और बाजरा की खरीद के लिए तीन सेंटर मंगलवार से शुरू हुए। पहले दिन केंद्र पर शाम चार बजे तक काश्तकार के न पहुंचने से खरीद शुरू नहीं हो सकी। मंडी द्वारा केंद्र संचालकों को सभी तरह के उपकरण मुहैया करा दिए गए। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाढ़ का पानी भरा रहने से धान की काफी फसल खराब हो गई थी। इसके चलते काश्तकार अभी धान की फसल को बिक्री के लिए पूरी तरह व्यवस्थित नहीं कर सका है। धान की आवक आढ़तों पर भी काफी कम है।



28 क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, आरएफसी पर एमएलसी ने शुरू कराई खरीद: पुवायां में मंडी परिसर में धान खरीद के लिए 29 क्रय केंद्र लगाए गए हैं। इसमें आरएफसी के 11, पीसीएफ का एक, सहकारिता विभाग के 17 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। आरएफसी प्रथम क्रय केंद्र पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने धान खरीद का शुभारंभ किया। यहां गांव नगरिया प्रयागपुर के किसान वीरेंद्र सिंह का 70 क्विंटल धान खरीदा गया। अन्य क्रय केद्रों पर सन्नाटा रहा।


एडीएम प्रशासन व जिला खरीद अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि धान खरीद के पहले दिन कुछ अव्यवस्थाएं रही हैं। इनको दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। रोजा मंडी में गंदगी मिलने पर मंडी सचिव को नोटिस दिया गया। पुवायां में करीब डेढ़ सौ क्विंटल धान की खरीद हुई है।

जलालाबाद मंडी स्थित धान सेंटरों पर पसरा सन्नाटा। संवाद

जलालाबाद मंडी स्थित धान सेंटरों पर पसरा सन्नाटा। संवाद

जलालाबाद मंडी स्थित धान सेंटरों पर पसरा सन्नाटा। संवाद

जलालाबाद मंडी स्थित धान सेंटरों पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed