{"_id":"5952a94d4f1c1ba44f8b46eb","slug":"fireball-biker-burnt-alive-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी बाइक, जिंदा जला युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी बाइक, जिंदा जला युवक
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुल्लापुर-हरदोई रोड में गांव रघुनाथपुर के पास बाइक को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम में फंसकर बाइक के दूर तक घिसटने से उसमें आग लग गई। आग का गोला बनी बाइक में फंसकर फर्रुखाबाद निवासी बाइक सवार जिंदा जल गया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। यह हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे हुल्लापुर चौराहा से पूरब हरदोई रोड बालाजी मंदिर के पास हुआ।
फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव छछोना निवासी 40 वर्षीय महेंद्र वर्मा सोमवार को हरदोई क्षेत्र के गांव रूपापुर बेहटी मेें ममेरे ससुर के भतीजे के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। वह वहां से मंगलवार तड़के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव चहाल निवासी 35 वर्षीय अवधेश कुमार के साथ बाइक से लौट रहे थे। सुबह लगभग पांच बजे दोनों हुल्लापुर-हरदोई रोड पर गांव रघुनाथपुर के पास बालाजी मंदिर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक को चपेट में ले लिया। डीसीएम में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक में आग लग गई। सुबह का समय था। इसलिए इक्का-दुक्का लोग ही निकल रहे थे, उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था। सिर में गंभीर चोट आने महेंद्र उठ नहीं पाया और जल रही बाइक के साथ वह बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अवधेेश छिटक कर दूर गिरा था। इसलिए वह जलने से बच गया, लेकिन हादसे में उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीर की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी और महेंद्र की सांसे भी थम चुकी थी। अवधेश की सांसे चलती देख उसे फर्रुखाबाद जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद चालक मय डीसीएम भाग गया। पुलिस के जरिये सूचना पाकर अल्हागंज पहुंचे घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के बेटे जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं।