फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire

सारा हॉस्पिटल में लगी आग, मरीजों में मची भगदड़

Wed, 20 Nov 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
fire
शाहजहांपुर। शहर के बीच अंटा चौराहे के पास स्थित सारा हॉस्पिटल में मंगलवार रात आग लग गई। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल यूनिट मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। यूनिट ने आग पूरी तरह बुझा दी। इस हादसे के बाद दहशत में आए मरीजों को डॉक्टर ने अपने अस्पताल की नई बिल्डिंग में भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में अंटा चौराहे के पास डॉ. मोहम्मद इशहाक बेग का सारा हॉस्पिटल है। रात करीब आठ बजे वार्डों में अचानक धुआं भरने के साथ कुछ जलने की दुर्गंध आई। इस पर कर्मचारी स्टोर रूम की ओर भागे। स्टोर में देखा तो आटो क्लेब मशीन के पास आग जल रही थी। उसने आग लगने की बात कहते हुए शोर मचाया तो अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई और सभी निकलकर सड़क पर जा पहुंचे। इस बची डॉक्टर इशहाक बेग अन्य कर्मचारियों के साथ स्टोर रूम में पहुंचे। उन्होंने देखा तो स्टोर में लपटें उठ रहीं थीं। फौरन इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। स्टॉफ ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी और सदर पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। मरीजों को घबराया देख डॉक्टर ने सभी को बंका घाट के पास बन रही नई बिल्डिंग में भेज दिया। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कुलदीप सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

पट्टी पकाने वाली मशीन आटो क्लेब में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी, जिसे अग्निशमन यंत्रों से काबू कर लिया गया। किसी मरीज या उसके तीमारदार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एहतियातन उन्हें दूसरी बिल्डिंग में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इशहाक बेग, सारा हॉस्पिटल
शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। किसी मरीज व उसके तीमारदारों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
कुलदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed