{"_id":"62814f1d6ebc4623c950d9d3","slug":"fire-in-11-kv-bunchline-cable-due-to-overloading-shahjahanpur-news-bly4849778152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग से 11 केवी बंचलाइन के केबल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग से 11 केवी बंचलाइन के केबल में लगी आग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी ने दोबारा तेवर दिखाने शुरू किए तो शनिवार रात से शहर का बिजली नेटवर्क खराबियों के शिकंजे में जकड़ने लगा। देर रात जेल रोड पर बिजलीपुरा मोहल्ले में जल निगम कार्यालय के पास 11 केवी बंचलाइन का केबल ओवरलोडिंग से जल उठा। रात में लाइन ठीक कर दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन रविवार को सुबह करीब नौ बजे लाइन का केबिल फिर जल उठा।
इधर, बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र से निकली 11 केवी लाइन से लकड़ी मंडी में बिजली आपूर्ति करने वाला 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की लीडें जलने से उसमें खराबी आ गई। ट्रांसफार्मर बदलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा, लेकिन बंचलाइन में खराबी के कारण अंटा फीडर से जुड़े इलाकों के बाशिंदों को रात से सुबह तक घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ा।
क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से काफी बड़े मोहल्ले बिजलीपुरा को शहर के बहादुरगंज और हथौड़ा स्थित 33 केवी बिजली उपकेंद्रों से जोड़कर अलग-अलग लाइनों से बिजली दी जाती है। हथौड़ा उपकेंद्र से अंटा फीडर के लिए निकाली गई बंचलाइन जेल रोड को अंटा चौराहा से पुराने जिला अस्पताल के आगे तक रोशन करने के अलावा बिजलीपुरा के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के सैकड़ों घरों को बिजली आपूर्ति करती है। इस लाइन पर सपा कार्यालय के पास रात में खराबी आई तो केबिल गर्म होकर पिघलने लगा और उसमें आग लग गई। क्षेत्रवासियों की सूचना पर लाइन बंद कर उसे दो घंटे में ठीक किया जा सका।
विज्ञापन
सुबह तक अंटा फीडर चालू रहा कि दिन में करीब नौ बजे बंचलाइन फिर से गर्म होकर जलने लगी। नतीजे मेें फीडर को दोबारा बंद करना पड़ा। भीषण गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग परेशान हो उठे। उसी क्षेत्र में रहने वाले सपा नेता आसिफ अली ने मोबाइल पर विद्युत निगम के अधिशासी अधिशासी अभियंता (शहर) प्रशांत गुप्ता को अवगत कराया। बाद में हथौड़ा उपकेंद्र के कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंचलाइन के जले हुए हिस्से को बदला।
इस काम में करीब दो घंटे लग गए और दिन में 11 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इस बीच, दिन में 11 बजे लकड़ी मंडी में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो चमकनी अंटा, लकड़ी मंडी, लोहामंडी तिराहा, घंटाघर आदि क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर बदलकर दोपहर 12.30 बजे प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई।