{"_id":"5f62580c8ebc3e5cbb6682f1","slug":"fire-caught-in-cylinder-shahjahanpur-news-bly420063023","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से घर में लगी आग में महिला समेत छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर से घर में लगी आग में महिला समेत छह लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। गैस सिलिंडर लीक होने पर बुधवार रात घर में आग लग गई। बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी, उनकी पत्नी, बेटा और तीन पड़ोसी झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया है।
मीरानपुर कटरा के मोहल्ला नखासा गोंटिया निवासी टिंकू गोस्वामी चाट का ठेला लगाते हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी घर में चाट पकौड़ी बना रही थीं। तभी अचानक गैस लीक होने पर सिलिंडर से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे घर में आग लग गई। घर में मौजूद टिंकू, उनकी पत्नी रितु, बेटा प्रिंस (10) झुलस गए। चीख पुकार मचने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। इसका पता लगने कटरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई, लेकिन गाड़ी पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान पड़ोसी शहाबुद्दीन, उनका बेटा तौहीद, वहीं के अली आग की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस में अस्पताल भिजवा दिया।
कलान में चाय बनाते समय सिलिंडर में आग से दो झुलसे
कलान। क्षेत्र के गांव बहेलिया नगला में चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कलान इलाके के ग्राम बहेलिया नगला निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला रिश्तेदारी में गई थीं। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके घर गांव दसिया निवासी भूरे सिंह आए थे। ओम प्रकाश ने छोटे सिलिंडर पर चाय बनाने लगे। इसी बीच लीकेज से आग लग गई। लपटें तेज होती देख ओमप्रकाश बाहर भागे। मगर भूरे सिंह और वहीं के कुलदीप झुलस गए। ओमप्रकाश के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को काबू करने की कोशिश की। इस बीच पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाई। एसडीएम कलान रमेश बाबू ने बताया राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कर आर्थिक मदद की जाएगी।