फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire broke out in incoming trolley in Katra... wires broken in the city

Shahjahanpur News: कटरा में इनकमिंग ट्रॉली में लगी आग...शहर में टूटे तार

Mon, 30 Jun 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in incoming trolley in Katra... wires broken in the city
मीरानपुर कटरा उपकेंद्र की  खराब इनकमिंग ट्रॉली। स्रोत:  बिजली  निगम
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के हाईवे किनारे उपकेंद्र पर इनकमिंग ट्रॉली में आग लगने से बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रही। इसी तरह गोविंदगंज और डीएम कंपाउंड में फॉल्ट आने से बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

रविवार रात साढ़े 11 बजे मोहल्ला इस्लामनगर के फीडर की बंच लाइन फुंक गई थी। इस बीच इनकमिंग ट्रॉली के खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से करीब 12 सौ उपभोक्ता गर्मी से परेशान हो गए। बारिश होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को अपराह्न ढाई बजे लगभग 15 घंटे के बाद इस्लामनगर की आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई मुनेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण फॉल्ट आ गया था।
विज्ञापन

शहर के गाेविंदगंज उपकेंद्र पर रेलवे कॉलोनी वाली लाइन पर पूर्वाह्न 11 बजे पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। निगोही रोड उपकेंद्र पर निसरजई फीडर पर अशफाक उल्ला खां की मजार के पास मरम्मत कार्य के चलते 45 मिनट आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां बंद रहेगी बिजली
गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन फीडर पर 250 केवी पैडॉ पोल वाले ट्रांसफॉर्मर पर आरडीएसएस योजना के तहत बंच लाइन डालने का काम होगा। जेई कफील अहमद ने बताया कि कार्य के चलते सुबह साढ़े दस से अपराह्न दो बजे तक कटिया टोला में नैनीताल बैंक इलाके की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बहादुरगंज उपकेंद्र के गल्ला मंडी वाले 630 केवी के ट्रांसफॉर्मर पर डबल सर्किट एलटी केबल डालने का काम सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक होगा। यह जानकारी जेई आनंद केसरी ने दी।


विलंबित भुगतान अधिभार में मिलेगी छूट
शाहजहांपुर। एक मुश्त समाधान योजना के तहत डिफाल्टर हुए पंजीकृत उपभोक्ताओं को विलंबित भुगतान अधिभार में छूट दी जाएगी। बिजली निगम ने सोमवार को नियम व शर्तें लागू कर दी हैं। छूट पाने के लिए डिफाल्टर उपभोक्ता को शेष बकाया के साथ एक हजार रुपये मिलने वाली छूट का दस प्रतिशत 31 जुलाई तक एकमुश्त भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed