फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR registered against two villagers; accused of driving a person to suicide through threats

Shahjahanpur News: धमकी से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप, दो ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two villagers; accused of driving a person to suicide through threats
जलालाबाद। गांव चकचंद्रसेन में शुक्रवार सुबह बिजली के ट्रांसफाॅर्मर के खंभे से फंदे से लटके मिले विमलेश की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के भाई अवनीश सिंह चौहान ने गांव के ही रामनारायण और करन वर्मा पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अवनीश ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने पहले विमलेश का दोनों आरोपियों से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों फोन कर साथियों से पिटवाने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे विमलेश परेशान रहने लगा था। परिजनों ने उसे समझाकर शांत किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 अक्तूबर को रास्ते में दोनों ने विमलेश को घेरकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद वह गहरे सदमे में चला गया और अगले दिन जान दे दी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed