{"_id":"6a036a5cc6ed00ec950009bf","slug":"fir-registered-against-accused-youth-after-firing-video-goes-viral-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173091-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खुदागंज। शहजादपुर निवासी प्रियांशु सिंह का लाइसेंसी राइफल से एक समारोह में फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। पुलिस को बताया गया कि उसने दीपावली के मौके पर पिता संजू सिंह की लाइसेंसी राइफल से कई राउंड फायर करके उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी घर जाकर तलाश की, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया है कि प्रियांशु के खिलाफ लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग कर लोगों के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही उसके पिता को लाइसेंसी राइफल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद