{"_id":"6238e105b3fce5293f3514dd","slug":"fir-on-bad-element-in-board-exam-shahjahanpur-news-bly478908265","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी एफआईआर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी एफआईआर : डीएम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 24 मार्च से प्रारंभ हो रही परीक्षाओं को नकल विहीन एवं पारदर्शिता पूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से गांधी भवन प्रेक्षागृह में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का माहौल खराब करने अथवा नकल कराने का प्रयास कराने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। यदि उसमें विद्यालय प्रबंधन की संलिप्तता पाई गई तो परीक्षा केंद्र को डिबार करा दिया जाएगा।
सोमवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुई बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में नकलविहीन परीक्षा प्रत्येक दशा में संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां पर हाईस्कूल व इंटर के 70 हजार 720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, पार्किंग, विद्युत, पेयजल आदि की समय से व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को परीक्षा कक्ष में प्रकाश, बैठने, पीने के पानी एवं साफ सफाई के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर स्थापित समस्त शौचालय को दुरुस्त करते हुए साफ-सफाई कराने एवं परीक्षा के दौरान नियमित रूप से दो से तीन बार साफ सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
कहा कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। उन्होंने समस्त परीक्षा केंद्र प्रभारियों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं उनको इंटरनेट के माध्यम से कनेक्ट करने के निर्देश दिए। जीआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा कक्ष की निगरानी की जाएगी। इस मौके पर डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, दीपक दीक्षित आदि मौजूद रहे।