फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR lodged against lawyer's wife, sons and daughters-in-law

Shahjahanpur News: वकील की पत्नी, पुत्रों और पुत्रवधुओं पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against lawyer's wife, sons and daughters-in-law
खुटार। वकील की पत्नी और पुत्रों सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट कर जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वकील की ओर से मारपीट की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला रायटोला निवासी रामलड़ैते ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को वह घर पर थे। इस बीच पड़ोस के वकील सुरेंद्र शर्मा के पुत्र ओम शर्मा, सेबू शर्मा, पत्नी मंजू देवी, ओम शर्मा की पत्नी सलोनी शर्मा, देव शर्मा की पत्नी निशा शर्मा और दो अन्य लोग लाठी, डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर मारपीट करने लगे और तमाम घरेलू सामान तोड़ दिया। मारपीट में उनको काफी चोटें आईं और घरेलू सामान टूटने से लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने और मोहल्ले में नहीं रहने देने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा की ओर से पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed