फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR filed against history sheeter for posting threatening post

Shahjahanpur News: धमकी भरी पोस्ट करने पर हिस्ट्रीशीटर पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against history sheeter for posting threatening post
खुटार। हिंदू संगठनों और पदाधिकारियों के लिए अभद्र पोस्ट करने और धमकी देने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई र्है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अवनीश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह हिंदू युवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। मोहल्ला नरायनपुर निवासी निसार रजा उर्फ बबलू ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से हिंदू संगठन, गोरक्षकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की। बबलू ने गोरक्षकों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज कर ली है।
उधर मोहल्ला बगियानाथ के सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि 13 सिंतबर को वह अपने साथी हर्ष गुप्ता, पृथ्वी सक्सेना सहित कई लोगों के साथ निराश्रित गोवंश का इलाज कराने गए थे। इस बीच निसार रजा ने अपने भाई जब्बार के साथ मौके पर आकर गाली-गलौज की और हिंदू संगठनों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट की कोशिश की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि अवनीश की तहरीर पर रिपोर्ट और सुमित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच कराई जा रही है। निसार रजा की हिस्ट्रीशीटर खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed