फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   finance minister called meeting during corona

योगी जी कह रहे भीड़ में न जाएं.. मगर वित्तमंत्री मीटिंग बुलाएं

Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
finance minister called meeting during corona
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों से भीड़ न जुटाने के साथ ही भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दे रहे हैं। मगर संसदीय कार्य वित्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में विकास भवन में नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुलाई गई। इसमें कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए छूटे भवनों को कर की परिधि में लाने के लिए तेजी से कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम में भवन के सापेक्ष पानी के कनेक्शन कम हैं। लिहाजा नीति बनाकर अवैध पानी कनेक्शनों को नियमित किया जाए। घरों से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाए। कहा, जब नगर स्वच्छ रहेगा तो बीमारियां स्वत: प्रवेश नहीं कर पाएंगी। साथ ही नगरवासियों से अपील की कि शहर को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कूड़ा प्रबंधन के संबंध में कई सुझाव दिए और शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने राजघाट पुलिस चौकी से पुत्तूलाल चैराहे तक सड़क के चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा होटल से टाउन हॉल तक दोनों तरफ रेलिंग और लाइट आदि लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाए। अजीजगंज लिपिक कैनाल के आगे एक पैंटूल पुल बनाए जाने के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed