फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finance Minister Arrives at Bus Stand; Directs Expedited Completion of Pending Works

Shahjahanpur News: बस अड्डे पर पहुंचे वित्त मंत्री, अधूरे कार्य जल्द निपटाने के निर्देश

Sun, 19 Apr 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister Arrives at Bus Stand; Directs Expedited Completion of Pending Works
न्यू सेटेलाइट बस अड्डा का निरीक्षण करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। शहर के बहुप्रतीक्षित न्यू सेटेलाइट बस अड्डे के लोकार्पण से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम भी उनके साथ मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने बस अड्डे के निर्माण कार्य, यात्री सुविधाओं, पार्किंग व्यवस्था, प्रतीक्षालय, शौचालय और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि बस अड्डा शहर के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष छोटे-मोटे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोकार्पण में कोई बाधा न आए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समय से अधूरे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed