{"_id":"6a6baa452f5275469c01c381","slug":"final-notice-issued-to-the-firm-fancy-lights-must-be-repaired-within-a-week-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-180390-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्म को अंतिम नोटिस जारी...एक सप्ताह में फैंसी लाइटें करनी होंगी ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्म को अंतिम नोटिस जारी...एक सप्ताह में फैंसी लाइटें करनी होंगी ठीक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की प्रमुख सड़कों के सुंदरीकरण के लिए लगाई गईं तितलीनुमा फैंसी लाइटों के खराब होने के मामले में नगर निगम ने संबंधित फर्म को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। निगम ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर लाइटों की मरम्मत नहीं हुई तो फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर करीब एक वर्ष पहले हरदोई की श्री लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल फर्म ने 500 फैंसी लाइटें लगाई थीं। इन लाइटों को शहर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। एक लाइट की लागत करीब 24 हजार रुपये बताई गई है। हालांकि, स्थापना के एक साल के भीतर ही बड़ी संख्या में लाइटें खराब होने लगीं। नगर निगम अब तक लगभग 100 खराब लाइटों को खंभों से उतरवा चुका है। पार्षदों ने भी इस संबंध में नगर आयुक्त से कई बार शिकायत की थी।
टेंडर की शर्तों के अनुसार फर्म को पांच वर्ष तक लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बावजूद फर्म की ओर से मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नगर निगम पहले भी फर्म को दो नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को अंतिम नोटिस जारी करते हुए कहा कि तय समय के भीतर मरम्मत का काम शुरू किया जाए। ऐसा न होने पर फर्म के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
- फर्म को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह में लाइट सही करना है। इसमें लापरवाही बरतने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। - सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त