फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fighting between two families

दो परिवारों के बीच लाठी डंडे चले, सात घायल

Mon, 11 May 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
fighting between two families
खुटार। विवाद के चलते दो बहनों के परिवार वालों के बीच जमकर लाठी, डंडे चले, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव टाह खुर्द कलां निवासी जान मोहम्मद की पत्नी जाबरून और पड़ोस में रहने वाले अनीस अहमद की पत्नी जेदुन्ना बानो सगी बहनें हैं। कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों बहनों और उनके परिवार वालों के बीच बोलचाल बंद हो गई। जेदुन्ना के मुताबिक उसकी पुत्री उसनाज की शादी गांव रुजहा कलां में हुई थी। ससुराल में विवाद होने के कारण पिछले छह माह से उसनाज मायके में रह रही है। जाबरून ने रविवार को जेदुन्ना की पुत्री उसनाज से कुछ कह दिया था। इस पर जाबरून और उसके परिवार के शमशुल निशा, शबरोन गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उसनाज को पीटकर घायल कर दिया। बेटी की चीखसुनकर जेदुन्ना परिवार की आसमा, केसर के साथ बचाने पहुंची तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। उधर जाबरुन का आरोप है कि उसकी उसनाज से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इस पर उसे उसनाज, उसकी मांग जेदुन्ना बानो, आसमा, केसर ने उसे डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उसे बचाने पहुंची उसकी पुत्री शमशुल निशा, शबरोन को भी पीटा गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद घायलों को खुटार सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। वहां से जबरून को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed