फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fight between two sides in front of CO consolidation, video viral

सीओ चकबंदी के सामने दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 26 Sep 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

कलान थाना क्षेत्र के गांव छिदकुरी गांव में सीओ चकबंदी के सामने गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए।धर्मवीर, रामवीर, महिपाल ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Fight between two sides in front of CO consolidation, video viral

विस्तार

शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव छिदकुरी गांव में सीओ चकबंदी के सामने गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को छिदकुरी गांव में चकबंदी की कार्रवाई चल रही थी। सीओ चकबंदी मुआयना करने के लिए पहुंचे थे। गंगा सिंह और विपिन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चल गए। राजस्व टीम ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छिदकुरी के गांव विपिन कुमार ने थाने पर तहरीर देकर धर्मवीर, रामवीर, महिपाल को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव में चकबंदी के दौरान उसने धर्मवीर सिंह यादव के खेतों में लगे धान की फसल देखने को अधिकारियों से कह दिया था। धर्मवीर ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

धर्मवीर, रामवीर, महिपाल ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उसका सिर फूट गया। वहीं दूसरी तरफ भैसार मौजा छिदकुरी के गंगा सिंह ने कलान थाने में तहरीर दी। उन्होंने भैसार गांव निवासी हरनाम, समरपाल उर्फ झुंडे यादव, नरवीर को नामजद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी के दौरान मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अन्य नाम सामने आने वालों पर कार्रवाई होगी।
मस्सा सिंह, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed