फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fever

खुटार क्षेत्र के कढ़ैया गांव में बुखार से दो सप्ताह में तीन लोगों की मौत

Fri, 22 Nov 2019 05:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
fever
खुटार (शाहजहांपुर)। डीएम की सख्ती के बावजूद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय नहीं हुआ। जबकि बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुवायां तहसील के नरौठा गांव में पिछले महीने बुखार से पांच लोगों की मौत हुई थी। पड़ोसी गांव कढ़ैया में दो सप्ताह में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक युवक की मौत शुक्रवार को हुई। सूचना देने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर शिविर लगाया और मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन

कढ़ैया गांव निवासी 35 वर्षीय तेजपाल को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग इधर-उधर उसका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को तेजपाल की मौत हो गई। चचेरे भाई ब्रजेश कुमार ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व तेजपाल को बुखार आया था, उसका एक निजी अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। डॉक्टर ने तेजपाल को डेंगू बताया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि 15 दिन पूर्व गांव के फत्तेलाल की पत्नी शकुंतला देवी और 20 नवंबर को रूप सिंह की पत्नी नन्हीं देवी की भी बुखार से मौत हो चुकी है। डॉक्टर ने दोनों को डेंगू बताया था।
विज्ञापन

गांव के प्रकाश, संजय, संजय की पत्नी नेमवती, भगत, जयकरन की पत्नी आशा देवी, पुत्री संध्या सहित तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। कुछ का खुटार के निजी अस्पताल और कुछ का गैर जनपद के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रधान की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर बुखार के रोगियों को दवाएं दी और कुछ लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसवां कलां में भी तमाम लोग बीमार
खुटार। गांव रसवा कलां के सुल्तान सिंह, विजय कुमार, हीरालाल सहित तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार पीड़ितों ने दवाएं ली थीं, लेकिन लाभ नहीं होने पर लोगों ने खुटार में निजी अस्पताल की शरण ली है। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजकर दवाएं वितरित कराए जाने की मांग की है।
खुटार में निजी अस्पताल डेंगू बताकर ऐंठ रहे रुपये
खुटार। डेंगू बुखार की जांच की सुविधा जिला मुख्यालय पर ही उपलब्ध है, लेकिन खुटार में एक निजी अस्पताल का स्वामी बुखार के रोगी पहुंचने पर उन्हें डेंगू बताकर भारी राशि ऐंठ रहा है और हालत बिगड़ने पर रोगी को बाहर ले जाने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लेता है।
मेडिकल स्टोर वाले कर रहें इलाज
खुटार। गांव नरौठा देवीदास और बाबा चौराहे पर बिना लाइसेंस के कई मेडिकल स्टोर चल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते वह लोग सामान्य बुखार के अलावा डेंगू आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को ठीक कर देने का झांसा देकर इलाज कर रहे हैं, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।

गांव कढ़ैया में कैंप लगाकर दवाएं दी जा रही हैं। जो मौतें हुई हैं उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई हैं। गांव के लोगों से साफ सफाई रखने की अपील भी की गई है।
डॉ. संजीव कुमार, प्रभारी पीएचसी खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed