फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fever

अब मीरानपुर कटरा के युवक की बुखार से मौत

Thu, 21 Nov 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
fever
शाहजहांपुर। जिले में बुखार से मौत का सिलसिला जारी है। पिछले सप्ताह तिलहर क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में बुखार से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई थी। अब मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम सैदापुर के एक युवक की बुखार से मौत हो गई। स्वास्थ्य महकमा बुखार पर रोकथाम करने के लिए नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम सैदापुर निवासी 25 वर्षीय राकेश को करीब एक माह पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने पहले उसे गांव के झोलाछाप को दिखाया, लेकिन उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। बाद में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिवार वाले राकेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राकेश को यहां ट्रामा सेंटर में मृत अवस्था में परिवार वाले लेकर आए थे। बाहर समुचित इलाज न मिल पाने एवं प्लेटलेट्स डाउन हो जाने के कारण उसकी मौत हो जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉक्टर मेराज आलम, ईएमओ, जिला अस्पताल शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed