{"_id":"5dc2ba008ebc3e5b2f5442c3","slug":"fever-shahjahanpur-news-bly3829557154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौठा देवीदास में मिला डेंगू का मरीज, जांच में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौठा देवीदास में मिला डेंगू का मरीज, जांच में हुई पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। जिले में वायरल बुखार के बाद डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। नरौठा देवीदास में डेंगू बुखार का एक मरीज मिला है। उसके ब्लड सैंपल की जांच में डेंगू की पुष्टि हो हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने बुधवार को नरौठा पहुंचकर बुखार का शिकार हुए लोगों के घर जाकर पूछताछ की।
गौरतलब है कि गांव नरौठा देवीदास में बुखार से 20 दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में तमाम लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। गांव के लोगों की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने गांव आकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने जिला मुख्यालय से और खुटार पीएचसी से टीम भेजकर बुखार की दवा वितरित कराई थी। बुधवार को चौथे दिन भी डॉ. आशुतोष चौहान के नेतृत्व में गांव में शिविर लगाया गया। इस दौरान 75 लोगों को बुखार से बचाव की दवा बांटी गई। इसके 25 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए।
नरौठा में पहले दिन लगे शिविर में तमाम लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। ब्लड रिपोर्ट आने पर वहां के उमर मोहम्मद (39) में डेंगू बुखार की पुष्टि हो गई। इससे उमर मोहम्मद को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
उधर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण प्रसाद बुधवार को गांव पहुंचे और बुखार से मृत हुए लोगों के परिवार वालों से जानकारी ली। उन्होंने बुखार पीड़ितों से मिलकर उनका भी हाल जाना। डिप्टी सीएमओ को गांव के लोगों ने बताया कि गांव में सफाईकर्मी नहीं आता है। उन्होंने गांव के लोगों को नालियों में मिट्टी का तेल, जला मोबिल ऑयल आदि डालने और सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
एंटी लार्वा दवा का कराया गया स्प्रे
खुटार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को एक बार फिर से गांव की नालियों में एंटी लार्वा दवा का स्प्रे कराया गया। गांव के लोगों ने भी घरों के आसपास सफाई की। सफाईकर्मी नहीं आने से अभी भी गांव में कई जगह गंदगी है। इससे मच्छर बढ़ रहे हैं और रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
एक कुपोषित बच्ची भी शिविर में पहुंची
खुटार। बुखार की दवा वितरण के लिए लगे शिविर में गांव के तसलीम की दो वर्षीय पुत्री रिया बानो को लाया गया। डॉक्टर आशुतोष चौहान ने बच्ची की हालत देखकर उसे कुपोषित बताते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। अभी परिवार के लोग बच्ची को जिला अस्पताल नहीं ले गए हैं।
एक रोगी में डेंगू के लक्षण मिलने कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव में रोजाना कैंप लगाकर दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया है।
डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डिप्टी सीएमओ शाहजहांपुर