फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Festival special trains will run on Holi, buses will also increase

होली को लेकर रेलवे चलाएगा फेस्टिवल स्पेशल, रोडवेज बढ़ाएगा बसें

Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Festival special trains will run on Holi, buses will also increase
शाहजहांपुर। होली के त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेनों में आरक्षण नहीं हो पा रहा। रोडवेज बसें फिलहाल चुनाव ड्यूटी में लगी हुई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखकर रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रोडवेज भी चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद त्योहार पर बसें बढ़ाएगा।
विज्ञापन

जिले के बहुत से लोग दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा में काम करते हैं। ऐसे भी लोग हैं जो कि दूसरे जिलों से आकर यहां पर सरकारी सेवाएं दे रहे हैं। ये सभी लोग त्योहारों पर अपने घरों को आते-जाते हैं। इस बार होली का त्योहार 17 मार्च को पड़ रहा है। इसको लेकर घर पर आने-जाने के लिए लोगों ने ट्रेन में पहले से ही रिजर्वेशन करवा लिया है। अभी बहुत से लोग हैं, जिन्होंने अपनी सीट बुक नहीं करा पाई है। उनको रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते वेटिंग टिकट पर ट्रेन में सफर करने पर रोक है। जनरल टिकट की बिक्री नहीं हो रही। दूसरी ओर रोडवेज की अधिकांश बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हुई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखकर रेलवे और रोडवेज की ओर से तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगी
मुरादाबाद रेल मंडल से 10 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है। इनमें से आनंद विहार-जोगवानी-आंनद विहार फेस्टिवल स्टेशन ट्रेन(04063/64), दिल्ली-वाराणसी (04052/51), भटिंडा-वाराणसी (04529/30), आनंद विहार-मुजफ्फरपुर(04048/47), गोरखपुर-चंडीगढ़ (04517/16), आनंद विहार-सहरसा (04411/12) आनंद विहार-जयनगर (04063/64), आनंद विहार-सीतामढ़ी (04069/70), नई दिल्ली-दरभंगा (04067/68), अमृतसर-सिवार (04077/78) को चलाया जाएगा। मुगलसराय एक्सप्रेस, चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस भी शीघ्र चलेगीं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर व वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

सात मार्च तक वापस आएंगी रोडवेज बसें
एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि रोडवेज के बेड़े में निगम की 110 और अनुबंधित 76 बसें है। निगम की अधिकांश बसें विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। ये बसें सात मार्च तक वापस आएंगी। इसके बाद सभी बसों को होली के लिए लगा दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें लगाने के साथ ही फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed