{"_id":"6add14fa58b0a7824903ee50","slug":"fennel-seeds-being-colored-green-using-hazardous-substances-in-jalalabad-90-quintals-seized-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188334-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद में घातक रंग से हरी की जा रही थी सौंफ...90 क्विंटल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद में घातक रंग से हरी की जा रही थी सौंफ...90 क्विंटल सीज
विज्ञापन
जलालाबाद में सौंफ के लिए इस कलर का इस्तेमाल होता था। संवाद
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की 15 अंतरजनपदीय टीमों ने जलालाबाद में बड़ी कार्रवाई की। टीमों ने सौंफ के छह नमूने लेने के साथ करीब दस लाख रुपये की 90.93 क्विंटल सौंफ सीज की। सौंफ को स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हरे रंग से रंगा जा रहा था। वहां काम कर रहे मजदूरों ने पुताई में इस्तेमाल होने वाले रंग को इस्तेमाल किए जाने की बात बताई।
शासन के निर्देश पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया। जिसमें जलालाबाद के मोहल्ला आंबेडकर नगर, बरेली रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठान आरके ट्रेडिंग कंपनी से सौंफ के दो नमूने लेकर 2,348 किलोग्राम सौंफ सीज की गई। पुरानी राइस मिल, बरेली रोड स्थित शिव कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से सौंफ का एक नमूना तथा हरे और पीले रंग के एक-एक नमूने लिए गए। यहां 5,185 किलोग्राम सौंफ और 70 किलोग्राम रंग सीज कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
बरेली रोड करसुखेड़ा स्थित खाद्य प्रतिष्ठान नंदन ट्रेडिंग कंपनी से सौंफ का एक नमूना लिया गया। सरैया मोड़ स्थित अशोक ट्रेडर्स से सौंफ के दो नमूने लेकर 1,560 किलोग्राम सौंफ सीज की गई। इस तरह इन प्रतिष्ठानों से कुल 9,093 किलोग्राम यानी 90.93 क्विंटल सौंफ सीज की गई।
विज्ञापन
इसी क्रम में नौसारा जलालाबाद स्थित आनंद घी स्टोर से घी का एक नमूना लिया गया। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित खाद्य प्रतिष्ठान श्री महाराजा स्वामी एग्रो से सरसों के तेल का एक नमूना लेकर 73 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। नौसारा स्थित श्री बालाजी इंटरप्राइजेज से सरसों के तेल का नमूना लेकर 538 लीटर तेल सीज किया गया।
मेन रोड मालूपुर स्थित विनायक इंटरप्राइजेज से सेंवई और बूंदी का नमूना लिया गया। गुलरिया, जलालाबाद स्थित वीके फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, कोकोनट पाउडर और कुकिंग मीडियम वेजफैट का एक-एक नमूना लिया गया। यहां 120 किलोग्राम कुकिंग मीडियम वेजफैट और 71 किलोग्राम कोकोनट पाउडर सीज किया गया।
पुरानी गल्ला मंडी जलालाबाद स्थित अजय कुमार के घी का खाद्य कारोबार संचालित नहीं पाया गया। नगरिया हॉस्पिटल के पास स्थित सौंफ खाद्य प्रतिष्ठान, याकूबपुर जलालाबाद स्थित मनोज के खाद्य प्रतिष्ठान और याकूबपुर जलालाबाद स्थित संजीव कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा कर अग्रिम जांच के लिए सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता, सीओ दीपक सिंह भी मौजूद रहे।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-ग्रेड-2 विनीत कुमार ने बताया कि कार्रवाई में कुल 16 नमूने लिए गए। सीज खाद्य पदार्थों में सौंफ 90.93 क्विंटल, खाद्य तेल 611 लीटर, कुकिंग मीडियम वेजफैट 120 किलोग्राम, कोकोनट पाउडर 71 किलोग्राम और रंग 70 किलोग्राम शामिल है। उन्होंने कहा कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -
होटलों और दूसरे जिलों तक पहुंचती थी रंगी हुई सौंफ
शाहजहांपुर। जलालाबाद में पुरानी सौंफ को सिंथेटिक रंग से चमकाकर बाजार में खपाए जाने की विभाग को काफी समय से जानकारी मिल रही थी। कारोबारी पुरानी सौंफ सस्ते दाम पर खरीदकर गोदामों में रंग से चमकाते थे। इसके बाद इसे शाहजहांपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे जनपदों में भी भेजा जाता था।
सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि रंगी हुई सौंफ का इस्तेमाल होटल और रेस्टोरेंट में भोजन के बाद ग्राहकों को परोसी जाने वाली सौंफ के रूप में किया जाता था। खाद्य पदार्थों में अनधिकृत या गैर-खाद्य सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे रंगों के सेवन से एलर्जी, पेट संबंधी परेशानी और अन्य प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं।
लंबे समय तक सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम इस्तेमाल किए गए रंग पर निर्भर करते हैं। इसलिए किस रंग का इस्तेमाल हुआ और वह खाद्य पदार्थों में अनुमन्य है या नहीं, यह प्रयोगशाला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विभागीय कार्रवाई के दौरान गोदाम में काम करने वाले मजदूरों ने भी पुताई में इस्तेमाल होने वाले रंग से सौंफ चमकाने की बात कही। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सौंफ के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद मिलावट और इस्तेमाल किए गए रंग की स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
--
काफी समय से जलालाबाद में खराब सौंफ को सेंथेटिक रंगों का इस्तेमाल कर चमकाने की जानकारी मिल रही थी। उच्चस्तरीय अधिकारियों के निर्देश पर 15 अंतरजनपदीय टीम बनाकर छापा मारा गया। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने भी पुताई में इस्तेमाल होने वाले रंग से सौंफ चमकाने के बयान दिए हैं। मामले में जलालाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विनीत कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य औषधि एवं सुरक्षा विभाग