{"_id":"6aa44a5aa58629e48d0f8c93","slug":"female-student-fails-to-return-home-married-man-accused-of-abduction-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184343-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्रा नहीं पहुंची घर, शादीशुदा युवक पर अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्रा नहीं पहुंची घर, शादीशुदा युवक पर अपहरण का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में स्कूल के लिए निकली छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता ने पास के ही मोहल्ले के एक शादीशुदा युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रा के पिता ने बताया है कि मामला नौ सितंबर का है। उनकी बेटी सुबह में रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर को जब बेटी स्कूल से वापस घर नहीं आई तो उसकी चिंता हुई। बेटी की खोजबीन की गई, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद जानकारी हुई कि पास के मोहल्ले का शादीशुदा युवक रेहान बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।
बेटी अलमारी में रखा जेवर व नकदी भी साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि अलमारी में बड़ी बेटी का गले का हार, बालिया, झूमर और टीका उसकी शादी के लिए रखा था। वह भी नदारद है। एक सितंबर काे खेत बेचा था। वे रुपये बेटी के खाते में डाल दिया था। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई ही जाएगी।