{"_id":"6a8b33050139216f9c0a9fa7","slug":"female-police-officer-subjected-to-abusive-behavior-after-stopping-someone-from-parking-their-car-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-182552-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार खड़ी करने से रोका तो महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार खड़ी करने से रोका तो महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता
विज्ञापन
तिलहर। बाइपास ओवरब्रिज के नीचे पिंक बूथ के सामने कार खड़ी करने से रोकने पर दो युवकों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और अभद्रता की। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
मोहल्ला निजामगंज व गुरगवां कॉलोनी निवासी युवक रविवार शाम करीब चार बजे कार से बाइपास ओवरब्रिज के नीचे स्थित पिंक बूथ के सामने पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कार वहां खड़ी कर दी। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने कार हटाने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी थी। कार खड़ी करने से मना करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। घटना की वीडियो भी बनाई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। संवाद