फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Federation delegation met the BSA regarding teachers' issues.

Shahjahanpur News: शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 21 Sep 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Federation delegation met the BSA regarding teachers' issues.
शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते राष्ट्रीय शै​क्षिक महासंघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मिले शिक्षकों ने नगर निगम क्षेत्र घोषित होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बी श्रेणी सिटी एचआरए का लाभ देने और 58-60 प्रतिशत बकाया चार माह के डीए डिफरेंस के बिल लेखा कार्यालय भेजने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की। जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने 16448 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों के चयन वेतनमान इसी माह स्वीकृत करने की मांग की।

जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी ने लंबित प्रोन्नत वेतनमान समय से लगाने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्रेयश चंद्र सक्सेना, अमित गुप्ता, अनमोल वर्मा, कर्मवीर सिंह, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed