{"_id":"576803b44f1c1bd773b47f72","slug":"featured-in-the-district-jail-authorities-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में अधिकारियों का छापा, हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में अधिकारियों का छापा, हड़कंप
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में अधिकारियों का छापा, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में सोमवार को जिला जज, डीएम, एसपी और सीजेएम ने औचक छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई छापामार कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक जेल का गहन निरीक्षण किया।
दिन में करीब 11 बजे जिला जज मोहम्मद फैज आलम, डीएम पुष्पा सिंह, एसपी डॉ. मनोज कुमार और सीजेएम संजय मिश्रा का काफिला जिला जेल पहुंच गया। अचानक पहुंचे अधिकारियों को देखकर जेल प्रशासन के हाथपैर फूल गए। अधिकारियों ने बंदियों के बैरक, कैंटीन, अस्पताल, शौचालय, महिला बंदियों के बैरकों की चेकिंग की। इसके साथ ही पुरूष और महिला बंदियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जेल में महिला बंदियों के साथ बंद बच्चों की शिक्षा के विषय के बारे में जानकारी लेने बाद जेल अधिकारियों को उनकी शिक्षा के किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारी के उनके साथ मौजूद रहे। जिला जेल से निकलने के बाद डीएम पुष्पा सिंह ने बताया कि जेल में कोई कमी नहीं पाई गई, सब कुछ ठीक पाया गया। अधिकारियों के जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।