{"_id":"5e5026128ebc3ef3f2511f72","slug":"fci-retired-inspector-shot-him-dead-shahjahanpur-news-bly396846932","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई के रिटायर इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई के रिटायर इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एफसीआई से रिटायर इंस्पेक्टर ने शुक्रवार सुबह लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उन्होंने बीमारी के कारण खुदकुशी करना लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट और रायफल को कब्जे में ले लिया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी 65 वर्षीय राजाराम राठौर एफसीआई के इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे राजाराम ने घर के बरामदे में खड़े होकर लाइसेंसी रायफल से खुद को गर्दन के पास गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बहनोई हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव सिमौर निवासी गोपी सिंह ने बताया कि राजाराम को डायबिटीज थी। इस वजह से हादसे के दौरान पैर में हुआ जख्म ठीक नहीं हो रहा था। 10-12 वर्षों में इलाज में काफी रुपया खर्च हो चुका था। इस वजह से अक्सर तनाव में रहते थे और रात में भी ठीक से सो नहीं पाते थे। घटना के समय घर में मृतक की पत्नी माया राठौर और अन्य परिवार वाले सो रहे थे। मृतक राजाराम मूलरूप से लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव करमुलिया के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह ने सुसाइड नोट और रायफल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।