फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father-son died due to overturning of tractor-trolley near Badshahnagar intersection

Shahjahanpur News: बादशाहनगर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पिता-पुत्र की मौत

Fri, 28 Apr 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 28 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Father-son died due to overturning of tractor-trolley near Badshahnagar intersection
सेहरामऊ दक्षिणी में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सुधीर जायसवाल व सीओ सदर अमित चौरसिया।
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के बादशाहनगर चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से देवकली गांव निवासी 50 वर्षीय अविनाश और उनके 15 वर्षीय पुत्र अर्चित की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खेत से घर लौट रहे थे। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात अविनाश अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर अविनाशचला रहे थे। अर्चित पास बैठा था। करीब साढ़े नौ बजे बादशाहनगर चौराहे से देवकली की ओर जाने वाली रोड पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गड्ढे में पानी भरा था। दोनों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अविनाश और अर्चित को निकालने के प्रयास शुरू किए। दोनों को जब तक निकाका गया, उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की सूचना के बाद से अविनाश के घर में मातम का माहौल है। पति और बेटे की मौत की खबर सुनकर पुष्पा बेहोश हो गईं। उनके दो बेटों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed