फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fastag annual pass will be applicable from tomorrow at two toll plazas in the district

Shahjahanpur News: जिले के दो टोल प्लाजा में कल से लागू होगा फास्टैग का वार्षिक पास

Thu, 14 Aug 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 14 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fastag annual pass will be applicable from tomorrow at two toll plazas in the district
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से नेशनल हाईवे के टोल टैक्स भुगतान के तरीके में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। अब वाहन चालक फास्टैग का वार्षिक पास बनवा सकेंगे। इसकी कीमत 3 हजार रुपये रखी गई है। इससे जिले के पुवायां और मदनापुर में बने टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन


जनपद से बरेली और लखनऊ जाने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक रहती है। बरेली में फरीदपुर टोल प्लाजा और सीतापुर में टोल प्लाजा पर लोगों को टैक्स देना होता है। इसी तरह से पीलीभीत-बेवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले में मदनापुर में टोल प्लाजा और लखनऊ-पलिया हाईवे पर पुवायां में बने टोल प्लाजा पर लोगों को टैक्स देना पड़ता है। इस व्यवस्था के शुरू होने से जनपद के काफी लोगों को फायदा मिलेगा। नई टोल पास प्रणाली 15 अगस्त से लागू हो रही है। इसके तहत एनएचएआई की ओर से पेश किया गया फास्टैग वार्षिक पास की कीमत 3000 रुपये रखी गई है। इसका लाभ निजी कार, जीप और वैन, गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए है।
विज्ञापन


मोबाइल एप से किया जा सकता है एक्टिवेट
फास्टैग वार्षिक पास को राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप या एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बहुत आसानी से एक्टिव किया जा सकता है। एक बार भुगतान और वाहन की पुष्टि हो जाने के बाद पास दो घंटे के भीतर एक्टिव हो जाएगा। यह पास नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त से फास्टैग का वार्षिक पास शुरू हो रहा है। इसके लागू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। कम लागत में लोग एक साल तक सफर कर सकते हैं। - सौरभ चौरसिया, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed