फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers will get training and technical assistance in modern farming: Rathore

किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता : राठौर

Sun, 15 Feb 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get training and technical assistance in modern farming: Rathore
चौढ़ेरा सहकारी समिति के उद्घाटन पर संबो​धित करते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने शनिवार को विकास खंड भावलखेड़ा के चौढ़ेरा स्थित नवनिर्मित सहकारी समिति (पैक्स) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से अब किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जेपीएस राठौर ने कहा कि सहकारी समितियों का मुख्य उद्देश्य किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। समितियां अब केवल ऋण वितरण का केंद्र नहीं रहेंगी, किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक और अन्य आवश्यक कृषि निवेश भी सुगमता से उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि चौढ़ेरा समिति का उद्घाटन इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को सस्ती दरों पर ऋण मिल सके और वे साहूकारों के चंगुल से मुक्त हो सकें। इससे फसल उत्पादकता बढ़ने के साथ किसानों की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने किसानों को खाद की बोरियां प्रदान कर समिति के व्यावसायिक कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, सदर भूमि विकास बैंक अध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित, पूर्व ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा, शरद कुमार सिंह, सभापति वी पैक्स चौढ़ेरा अजीत सिंह, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, एआर को-ऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह, महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed