{"_id":"6841e97431d53b4c510a29d4","slug":"farmers-union-warned-of-agitation-if-the-problem-is-not-resolved-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145402-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसान यूनियन ने समस्या का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसान यूनियन ने समस्या का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विभिन्न समस्याओं के समाधान लिए भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने डीएम-एसपी काे ज्ञापन भेजा है। इसमें बंधक (गिरवीं रखी) भूमियों की खरीद-फरोख्त रोकने की मांग की गई है। साथ ही अन्य जनसमस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि तहसील पुवायां में बैनामे के समय से दाखिल-खारिज नहीं होते हैं। यह समयबद्ध तरीके से कराया जाए। अकारण रूप से प्रशासनिक गलती के कारण पत्रावलियां निरस्त कर दी जाती हैं। इसका भी समाधान किया जाए।
लावारिस पशु दिन-रात सड़कों पर घूमते रहते हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। पुवायां में खुटार रोड पर गंगसरा से बिलसिया दौलतपुर होते हुए रनमस्तपुर खुर्द तक मंडी समिति की ओर से डामर रोड का निर्माण कराया गया था। मरम्मत नहीं होने के कारण वह जर्जर हो चुकी है। वहां से गुजरना दूभर हो गया है। मार्ग की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
साथ ही समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव जसपाल सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, सुखविंदर कौर, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, रामनरेश, रामजी शर्मा, सुरेशचंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद