फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers' Union of the budget disappointed

केंद्रीय बजट से किसान यूनियनें निराश

Tue, 01 Mar 2016 12:10 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 01 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Union of the budget disappointed

आम बजट में किसानों के हितों में की गई घोषणाओं को किसान यूनियनों ने आंकड़ों की बाजीगरी बताया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू टिकैत गुट) और भाकियू भानू गुट नेताओं को खेती-किसानी के लिहाज से निराशा हुई है।

विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी से बजट को अच्छा दिखाने का प्रयास हुआ है। इस बजट में किसानों के लिए 36 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गयी है, लेकिन असलियत में कृषि क्षेत्र को केवल चार हजार करोड़ का आवंटन किया गया है। सबसे अव्वल तो फसल बीमा योजना के लिए जो 5500 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिससे बीमा कंपनियों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई के लिए हुआ आवंटन पर्याप्त नहीं है। आकस्मिक सिंचाई, वाटर सैट, भूगर्भ जल रिचार्ज हेतु कम से कम एक लाख करोड़ आवंटन किए जाने की आवश्यकता थी, लेकिन नहीं किया गया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिला इकाई के महासचिव राशिराम वर्मा ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है, लेकिन सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। किसान आय आयोग का गठन भी न करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शाहजहांपुर, प्रदेश और देश में 83 फीसदी किसानों की आय ऋणात्मक है और किसान की आय को बढ़ाने के तरीके व अन्य दूसरे विकल्पों पर विचार कर किसानों की आय सुनिश्चित किए जाने पर प्रभावी कदम उठाये जाते। आपदा राहत नीति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न गुजारे लायक छोड़ा, न मरने लायक
शाहजहांपुर। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने केंद्रीय बजट को किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के समान बताया है। कहा कि इस बजट में जो व्यवस्था दी गई है, उसने न तो गुजारे लायक छोड़ा और ना ही मरने लायक। सीधे तौर पर कहें तो आंकड़ों की बाजीगरी में किसानों के पेट में छुरा ही घोंपने जैसा काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed