फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers troubled by abandoned animals, raised demand for compensation

छुट्टा पशुओं से परेशान किसान, मुआवजा दिलाने की उठाई मांग

Wed, 29 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by abandoned animals, raised demand for compensation
तिलहर के गांव चक वरैंचा में गन्ने की फसल को नष्ट करते आवारा गौवंशीय - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। क्षेत्र के तमाम गांवों में छुट्टा पशु किसानों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। फसलें नष्ट होने से किसान बहुत परेशान है। आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने फसलें नष्ट होने पर शासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चक, बरैंचा, रतूली, बिरहाना, हथगांव, रामपुर नयागांव, हजरतपुर, बिरसिंहपुर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि उनके गांव क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ फसल छुट्टा पशुओं ने नष्ट कर दी। मुख्यमंत्री से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। गांव बरैंचा निवासी रामप्रकाश गुप्ता, राहुल तिवारी, विजेंद्र कनौजिया, बृज नंदन तिवारी, लालबहादुर वर्मा ने कहा कि खेत में पशुओं ने गन्ने का अगौला तोड़ कर खा लिया।
विज्ञापन

चक निवासी पूर्व प्रधान मुनेद्र, रतूली के प्रधान गंगा सिंह, शिवम सिंह, हजरतपुर निवासी रूपराम वर्मा ने कहा कि सरकार ने गोवंशीय पशुओं के लिए गोशाला की व्यवस्था की है। गांव नवियापुर निवासी धर्मेंद्र वर्मा, राम नरेश वर्मा, बिरसिंहपुर निवासी सुनील, रामपुर नयागांव निवासी अवधेश कुमार और बिरहाना निवासी श्याम पाल वर्मा ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की बुवाई की गई है, लेकिन जानवरों के झुंड फसल को नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed