{"_id":"63d42200693ba71a58287ee1","slug":"farmers-took-out-tractor-tricolor-march-in-banda-submitted-memorandum-shahjahanpur-news-bly511361827-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंडा में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंडा में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
पुवायां। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव मकसूदापुर से शुरू होकर बंडा पहुंची और वापस मकसूदापुर पहुंचकर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा के बाद बजाज चीनी मिल के जीएम केन प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गत वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान जल्द न करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। ट्रैक्टर यात्रा को जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में सतनाम सिंह, विश्राम सिंह, दलजीत सिंह, निरंकार सिंह, कुलदीप सिंह, झरमल सिंह, हरी प्रसाद, करनदीप सिंह, रामकेशन, अमृत सिंह, सुखचैन सिंह सहित तमाम किसान शामिल रहे।
उधर, भाकियू का पुवायां मंडी के किसान भवन में 19 दिसंबर से चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने समेत कई मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद भी अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं हैं। धरना स्थल पर तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भुगतान न हुआ तो आठ फरवरी से बंद कराएंगे तौल
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को भी बजाज चीनी मिल मकसूदापुर गेट पर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कराया गया तो आठ फरवरी से सभी क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल बंद करा दी जाएगी। संगठन के जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्घ कुमार और तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गंगवार ने बताया कि 25 जनवरी को संगठन के मुखिया वीएम सिंह के समक्ष मिल प्रबंधन ने सात फरवरी तक पिछले वर्ष का बकाया देने की बात कही है। बकाया नहीं निपटा तो आठ फरवरी से गन्ने की तौल बंद करा दी जाएगी। शुक्रवार को धरने पर हीरेंद्र कुमार, रामभरोसेलाल, भगवत यरन, वीरेश पाल, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सत्यपाल, जालेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।