फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest

किसानों ने टोल प्लाजा पर किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
पुवायां बंडा हाईवे पर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : POWAYAN
पुवायां। हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को किसानों ने पुवायां-बंडा हाईवे पर सबली टोल प्लाजा के पास धरना-प्रदर्शन किया और लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरविंदर सिंह मोमी ने कहा कि पूंजीपति मित्रों के हितों में अंधी सरकार अन्नदाता पर अत्याचार की सभी हदें पार कर चुकी है। मांग की गई कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंची सपा नेता शारदा राज ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं। किसानों पर लाठीचार्ज अमानवीय और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को कृषि कानून वापस लेकर किसान हित में काम करना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ को देकर हरियाणा में लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने के समय मंजीत सिंह, अनिल सिंह यादव, श्रीकृष्ण जाटव, विनोद राठौर, वीरेंद्र शर्मा, कप्तान सिंह, शिवसरन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed