फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest Bharat Band

भारत बंद: हाईवे पर आधे घंटे तक आवागमन रोका

Sat, 27 Mar 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest Bharat Band
पुवायां में चक्का जाम करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने पुवायां के राजीव चौक पर चक्का जाम किया। जाम के दौरान एएसपी को ज्ञापन सौंप कर कृषि कानूनों पर विरोध जताया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया था। बंद में व्यापारियों से भी सहयोग मांगा गया था। शुक्रवार दोपहर भाकियू टिकैत गुट और भाकियू (किसान सरकार गुट) के कार्यकर्ता पुवायां के राजीव चौक पर पहुंचे। यहां किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों के चक्का जाम की सूचना पर एएसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी मौके पर पहुंचे। किसानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कृषि कानून वापस लेने, किसानों का गेहूं एमएसपी पर खरीदे जाने, गायों को गोशाला भिजवाए जाने की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। चक्का जाम में मंजीत सिंह, पवन कश्यप, गोपीनाथ कश्यप, श्रीकृष्ण जाटव, त्रिलोक सिंह, नीरज वर्मा, अर्जुन अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार, अरविंद गंगवार, नीलेश पटेल रामलखन वर्मा, बाबूराम गौतम, रजनीश पाल सहित कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने भरी हुंकार
तिलहर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और क्षेत्रीय किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
किसान सहकारी चीनी मिल ग्राउंड पर किसानों की पंचायत के दौरान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गेंदन लाल वर्मा ने कहा कि तीनों कानून वापस लिए जाने को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन किसानों की समस्या की अनदेखी कर रहा है। यूनियन के जिला प्रवक्ता आदित्य प्रताप सिंह ने कहा गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गेहूं के 43 खरीद केंद्र कम लगाए जा रहे हैं। इनकी संख्या तत्काल बढ़ाई जाए। ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल वर्मा ने कहा कि गांव ग्वार में मंदिर के समीप 11 हजार की विद्युत लाइन नीचे तक लटक रही है जिसे ठीक कराया जाए। इस दौरान चीनी मिल ग्राउंड पहुंचे एसडीएम सुरेंद्र सिंह को जिला प्रवक्ता आदित्य प्रताप सिंह ने ज्ञापन दिया। इस दौरान गुरमेल सिंह, प्रतिपाल राजपूत, बाबूराम, मीरा देवी, अब्दुल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

ज्ञापन सौंपकर कानून निरस्त करने की मांग
खुदागंज। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खुदागंज नगर के पक्का तालाब पर इकट्ठा होकर कृषि कानूनों को काला कानून बता कर वापस लेने की मांग की। बरेली मंडल के महासचिव जयेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र सक्सेना जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि सिंह, राजपाल सिंह, विनोद सिंह, बलिस्टर, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। एपीओ विकासखंड कटरा-खुदागंज एवं थानाध्यक्ष खुदागंज को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed