{"_id":"6af411209961a3fc5601d12d","slug":"farmers-protest-at-the-gates-of-nigohi-sugar-mill-in-shahjahanpur-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: निगोही चीनी मिल के गेट पर किसानों का हंगामा, गन्ने से भरी ट्रॉलियां रोकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: निगोही चीनी मिल के गेट पर किसानों का हंगामा, गन्ने से भरी ट्रॉलियां रोकीं
Wed, 11 Nov 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:28 PM IST
सार
निगोही स्थित डालमिया चीनी मिल में पेराई सत्र से पहले किसानों ने हंगामा किया। बुधवार सुबह उन्होंने 14 सूत्री मांगों को लेकर मिल का केन गेट बंद कर दिया। गन्ने से भरी ट्रॉलियों को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
किसानों ने मिल के गेट पर किया हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही स्थित डालमिया चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही किसानों ने हंगामा कर दिया। बुधवार सुबह 14 सूत्री मांगों को लेकर पहुंचे किसानों ने चीनी मिल का केन गेट बंद कर दिया और गन्ने से भरी ट्रॉलियों को अंदर जाने से रोक दिया। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर वार्ता करने पहुंचे जीएम केन से भी उनकी नोकझोंक हुई। वार्ता विफल होने के बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
किसानों का कहना था कि चीनी मिल के आसपास आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। गन्ना लेकर आने वाले किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। जाम के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। किसानों ने इन समस्याओं का स्थायी समाधान कराने समेत 14 मांगें उठाईं। किसानों ने बताया कि समस्याओं का समाधान होने तक गन्ने की आपूर्ति शुरू नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन में आशीष भदौरिया, सत्यम भदौरिया, रवि सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन