फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   farmers get gain

किसानों को दिलाएं फसल बीमा योजना का लाभ: कृष्णाराज

Sun, 17 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
farmers get gain
किसानों को दिलाएं फसल बीमा योजना का लाभ: कृष्णाराज 
 
विज्ञापन

सांसद कृष्णा राज ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा से फसली नुकसान का सामना करने वाले किसानों को केंद्र सरकार फसल बीमा योजना का लाभ लेने को प्रेरित करें। नियामतपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में फसल बीमा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना में प्रीमियम धनराशि बेहद कम रखी गई है।   
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषक बीमा योजना देश में किसानों की सबसे बड़ी योजना है। अधिकाधिक किसानों को इससे लाभान्वित करने के लिए बीमा की प्रीमियम धनराशि भी न्यूनतम रखी गई है, लेकिन जानकारी के अभाव में तमाम किसान इसके लाभ से वंचित हैं। नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फसलों का बीमा कराकर हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, पीली क्रांति और नीली क्रांति की ओर बढ़ें।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कहा कि सिंचाई, बिजली, नलकूप आदि विभागों के अधिकारी किसानों की समस्याओं का समय से निराकरण करके कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में सहभागिता करें। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए दोनों से मिल-जुलकर कृषि क्षेत्र का उतथान करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व, मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा राज ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन कर वहां विभिन्न विभागों और कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। प्रारंभ में केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एलबी सिंह और अन्य वैज्ञानिकों ने अतिथियों को बुके देकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बाबूराम गुप्ता, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में सोनू गुप्ता, वीरेंद्र मिश्रा, गौरीशंकर आदि का सहयोग रहा। 


कृषि वैज्ञानिकों-किसानों के बीच हु़ई प्रश्नोत्तरी
गोष्ठी में आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। कृषि बीज, उर्वरकों और कृषि रक्षा रसायनों के इस्तेमाल, पशुपालन, जैविक खेती, गन्ना खेती, किसान क्रेडिट कार्ड आदि से जुड़े सवालों का कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने समुचित उत्तर देकर किसानों को संतुष्ट किया। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एलबी सिंह, शस्य वैज्ञानिक डॉ. केएम सिंह, डॉ. नरेंद्र प्रसाद, डॉ. चंद्रपाल गुप्ता, डॉ. एसके वर्मा, पुष्पराज यादव, विद्या गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रमनि आदि ने किसानों को उपयोगी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed