फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers gathered to demand suspension of Khutar SO

खुटार एसओ के निलंबन की मांग को लेकर जुटे किसान

Wed, 22 Jul 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered to demand suspension of Khutar SO
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार एसओ को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाकियू ने दो सौ किसानों ने अपने पशुओं के साथ सीओ कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया और जेल भेजे जाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव सहित चार लोगों के खिलाफ गांव पिपरिया भागवंत निवासी धन्ना देवी ने जमीन पर कब्जे आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाकियू जिलाध्यक्ष का कहना है कि तहसीलदार और खुटार एसओ ने मिलकर खुटार के गांव हिम्मतपुर निवासी सुखविंदर कौर की जमीन पर अवैध कब्जा करवा दिया है। वह सुखविंदर कौर की पैरवी कर रहे हैं, जिस कारण खुटार पुलिस ने उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की है। झूठी रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लेकर तहसीलदार और एसओ खुटार के निलंबन की मांग को लेकर भाकियू ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखवीर सिंह और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को दो सौ कार्यकर्ता और किसान अपने पशुओं के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे। दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक वार्ता के दौरान सीओ ने कहा कि जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में विवेचना चल रही है, जो निर्दोष होगा उस पर कोई कार्रवाई नही की जाएगी। उधर किसान नेताओं का कहना था कि सुखविंदर कौर के पक्ष में आवाज उठाने के बाद एसओ खुटार ने खुन्नस में रिपोर्ट लिखी है। वार्ता में सहमति नहीं बनने पर तमाम किसान जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां से लगभग दो किमी आगे जाने के बाद एसडीएम, सीओ पीछे से फिर मौके पर पहुंचे और वार्ता की। वार्ता में सभी आरोपित मामलों में तहसीलदार और खुटार एसओ की भूमिका की जांच, 15 दिन तक सुखविंदर कौर के दावे वाली जमीन खाली रहने, किसान हरजीत सिंह को पीटे जाने की जांच आदि पर सहमति बने जाने के बाद जेल भरो आंदोलन स्थगित कर दिया गया। वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, युवा जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह, श्याम किशोर अग्निहोत्री, वीरेंद्र यादव, परमजीत, सोनपाल सिंह, रघुवीर सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष को नहीं पहचान सकीं धन्ना देवी
पुवायां। खुटार के गांव पिपरिया भागवंत की धन्ना देवी की ओर से खुटार थाने में भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव पर रिपोर्ट कराई गई है। मंगलवार को सीओ के बुलावे पर पहुंची धन्ना देवी से कहा गया कि वह महेंद्रपाल को पहचानती हैं तो वह चुप्पी साध गईं और महेंद्रपाल को नहीं पहचान सकीं।

मामले की जांच तक दोनों पक्ष जमीन पर कोई कार्य नहीं करेंगे। तहसीलदार और एसओ पर जमीन पर कब्जा दिलाने, भाकियू कार्यकर्ता के साथ एसओ के मारपीट करने की जांच की जाएगी।
दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां
हरजीत सिंह के साथ खुटार पुलिस के मारपीट सहित एसओ पर लगे तमाम आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed