फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer's daughter became lieutenant colonel in the army

Shahjahanpur News: सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनीं किसान की बेटी

Wed, 21 Feb 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter became lieutenant colonel in the army
पुवायां में पिता, मां, भाई के साथ गगनप्रीत कौर। संवाद
पुवायां। गांव गुलौनी निवासी किसान बलीजत सिंह और गृहणी मंजीत कौर की बेटी गगनप्रीत कौर सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गईं हैं। मंगलवार रात कस्बे में पहुंचने पर उनका परिजन और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

गगनप्रीत की प्रारंभिक शिक्षा गांव के गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में हुई। उन्होंने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय कॉलेज से बीटेक किया। पढ़ाई के बाद वह आदित्य बिरला ग्रुप उदयपुर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य करने लगीं। वर्ष 2023 में उन्होंने इलेक्ट्रिक ग्रुप में सीडीएस परीक्षा दी थी। आठ दिसंबर से पांच दिन का इंटरव्यू था, जिसका 16 फरवरी को परिणाम आया है। गगनप्रीत ने इलेक्ट्रिक ग्रुप में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंकिंग पाई है। मंगलवार रात उदयपुर से घर आने पर गगनप्रीत का राजीव चौक पर ढोल-नगाड़ाें के साथ स्वागत किया। परिजन उनको ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाते हुए घर ले गए। गगनप्रीत कौर के बाबा दिलीप सिंह भी सेना में हवलदार थे। 2015 में उनकी मौत हो चुकी है। उनकी एक बहन हरप्रीत कौर की शादी हो चुकी। दूसरी बहन बेअंत कौर म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़ी हैं। भाई अमृत सिंह इंटर की पढ़ाई कर रहे हैं। गगनप्रीत की एक अप्रैल से चेन्नई में ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed