{"_id":"66a80a80c78f3119c00f3a44","slug":"farmers-created-a-ruckus-in-the-collectorate-clashed-with-the-police-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123814-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसानों ने कलक्ट्रेट में किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसानों ने कलक्ट्रेट में किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए। संवाद
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी यूनियन के पदाधिकारियों ने सिंधौली पुलिस पर गरीब दुकानदार का खोखा जेसीबी से गिराने का आरोप लगाया। किसानों का आरोप है कि उसी जमीन पर दूसरे व्यक्ति द्वारा निर्माण कराया गया है। किसानों ने कलक्ट्रेट में हंगामा भी किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई।
किसानों का आरोप है कि गरीब का खोखा गिराकर सिंधौली पुलिस दूसरे व्यक्ति से उस स्थान पर अवैध निर्माण कार्य करवा रही है। ज्ञापन देते समय किसानों को पता चला कि अब भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर वे भड़क गए। हंगामा शुरू कर दिया। जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
पुलिस ने उनको उठाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हो गई। बाद में एसडीएम न्यायिक चित्र निरवाल और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने किसानों से बात की। सिंधौली पुलिस को निर्देश देकर निर्माण कार्य रुकवाया गया। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव, जीशान रजा, हरिराम वर्मा, दिपेश वर्मा, रामसनेही शर्मा, राजू गुप्ता, निरंकार यादव, मोहित तिवारी, आशिक खां, रामसनेही आदि मौजूद रहे।