{"_id":"694ef20581e847acbd00aade","slug":"farmers-created-a-ruckus-by-blocking-the-moradabad-farrukhabad-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161431-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे जाम करके किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे जाम करके किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मिर्जापुर। साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को घंटों लाइन में लगने पर भी यूरिया नही मिलने से नाराज किसानों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने दोपहर करीब 1:45 बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
शनिवार को खाद मिलने के आश्वासन पर किसान अपने घरों को लौट गए। मौजूदा समय में किसानों को बढ़वार ले रही गेहूं की फसल में छिड़काव के लिए यूरिया की जरूरत है। स्थानीय सहकारी समिति के गोदाम पर यूरिया उपलब्ध भी है। उसका वितरण करने के लिए समिति के सचिव ने उन किसानों को शुक्रवार को बुलाया, जिनके टोकन जारी हो चुके हैं।
इसके विपरीत खाद लेने के लिए कड़ाके की सर्दी के बावजूद सुबह से वहां ऐसे तमाम किसान पहुंच गए, जिनके टोकन अभी जारी नहीं हुए हैं। समिति के सचिव थाने से दो सिपाही लेकर समिति के गोदाम पर पहुंचे। वहां किसानों का हुजूम देख सचिव ने यूरिया वितरण का इरादा टाल दिया।
विज्ञापन
समिति के सचिव गोदाम का ताला खोले बगैर ही वहां से कहीं चले गए। इसकी भनक लगते ही खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान भड़क उठे और हाईवे पर जाकर हंगामा करने लगे। किसानों के हाईवे पर जाम लगाने की सूचना पर थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने किसानों समझाबुझा कर जाम खुलवाया। विभिन्न गांवों से खाद लेने आए बालाराम, राजेंद्र, बुधपाल, रहमत अली, धर्मेंद्र आदि किसानों ने बताया कि दो घंटे से ज्यादा लाइन में लगने पर भी यूरिया नहीं मिली। समिति के सचिव बीके कन्नौजिया ने बताया कि खाद लेने आए किसानों की संख्या अत्यधिक होने से पुलिस कर्मी व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर पाए। इसलिए टोकन धारक किसानों को यूरिया लेने के लिए शनिवार को बुलाया गया है।