फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers are waiting at the market with their paddy, but no buying is taking place.

Shahjahanpur News: धान लेकर मंडी में पड़े हैं किसान, नहीं हो रही खरीद

Tue, 20 Jan 2026 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers are waiting at the market with their paddy, but no buying is taking place.
पुवायां मंडी परिसर में खड़ीं धान भरी ट्राॅलियां। संवाद
पुवायां। कई किसान मंडी परिसर में धान लेकर पड़े हुए हैं, लेकिन 14 जनवरी से धान खरीद बंद कर दी गई है। किसानों का आरोप है कि राइस मिलों और आढ़तों पर खरीदे गए धान को क्रय केंद्रों पर खरीदा दिखाकर किसानों के अंगूठे लगवाए गए हैं, लेकिन वास्तविक किसानों का मंडी में पड़ा धान नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन

दिसंबर के बाद 14 जनवरी तक कई क्रय केंद्रों पर रोजाना 250 से 300 क्विंटल तक धान की खरीद दर्शाई गई है। उधर मंडी परिसर में पड़ा किसानों का धान नहीं तौला जा रहा। किसानों को जल्द ही तौल का झांसा देकर टरकाया जाता रहा और अब कहा जा रहा है कि लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण धान की खरीद सरकार ने बंद करा दी है। इससे मंडी में धान लेकर पड़े किसान परेशान हैं। खास बात यह है कि धान भरी लगभग 20 ट्राॅलियां केवल आरएफसी के खरीद केंद्रों पर ही खड़ी हैं।
विज्ञापन

--
भाकियू ने दी धान जलाने की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव कैथ भगौतीपुर के किसान इंस्पेक्टर 24 दिसंबर से धान लेकर मंडी परिसर में पड़े हुए हैं, डिप्टी आरएमओ, एसडीएम, एमओ को सूचना देने के बाद भी धान नहीं तौला गया है। तौल नहीं होने पर धान को पुवायां के राजीव चौक पर जलाया जाएगा। ज्ञापन देने के समय श्रीकृष्ण जाटव, अमरपाल, विनोद राठौर, उल्फत सिंह यादव, वीरेंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
12 दिन से धान लेकर मंडी में पड़ा हूं। धान नहीं तौला जा रहा है और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों के फर्जी अंगूठे लगवाए जा रहे हैं।
- सतेंद्र कुमार, गांव बढ़ारु बिजला
--
मेरी धान भरी ट्राॅली 15 दिन से मंडी में खड़ी है। ट्रैक्टर स्वामी के एतराज करने पर आज धान फड़ पर गिरवा दिया गया। लगातार मांग करने के बाद भी धान की तौल नहीं की जा रही है।
- प्रदीप मिश्रा, गांव तिहार ऐंजनपुर बंडा
--
24 दिसंबर को धान लेकर क्रय केंद्र पर आया था। डिप्टी आरएमओ से कहने पर रोज बहाने बनाकर धान नहीं तौला गया। अब कहा जा रहा है कि धान की खरीद बंद हो गई है।

- अमरपाल सिंह, गांव कैथ जमीने बहेड़ा
--
लक्ष्य पूरा होने के कारण धान खरीद बंद कर दी गई है। इसी कारण तौल नहीं हो पा रही है। भाकियू का ज्ञापन मिला है, संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां

पुवायां मंडी परिसर में खड़ीं धान भरी ट्राॅलियां। संवाद

पुवायां मंडी परिसर में खड़ीं धान भरी ट्राॅलियां। संवाद

पुवायां मंडी परिसर में खड़ीं धान भरी ट्राॅलियां। संवाद

पुवायां मंडी परिसर में खड़ीं धान भरी ट्राॅलियां। संवाद

पुवायां मंडी परिसर में खड़ीं धान भरी ट्राॅलियां। संवाद

पुवायां मंडी परिसर में खड़ीं धान भरी ट्राॅलियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed