फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers are protesting for three months, officials are not taking care

तीन माह से मंडी में धरना दे रहे किसान...अधिकारी फिर भी बने अनजान

Tue, 05 Apr 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers are protesting for three months, officials are not taking care
पुवायां मंडी के किसान भवन में धरना देते किसान - फोटो : POWAYAN
पुवायां। एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर मंडी के किसान भवन मेू चल रहा भाकियू टिकैत गुट का धरना तीन माह बीतने के बाद भी चल रहा है। आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं और अधिकारी अनजान बने बैठे हैं और किसानों की कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 दिसंबर 21 को एसडीएम को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी। ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाकियू ने सात जनवरी को मंडी के किसान भवन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

अनिल सिंह यादव का आरोप है कि सात जनवरी को धरना शुरू होने के बाद 14 जनवरी को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की थी और इसके बाद 11 में सिर्फ एक समस्या का समाधान कराया गया था। शेष दस समस्याओं पर अधिकारी जानकर भी अनजान बने बैठे हैं और अभी तक किसी समस्या का समाधान नहीं कराया है। किसान तीन माह से अपना घर और खेत छोड़कर मंडी में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनके धैर्य की परीक्षा ले रहा है, लेकिन किसान टूटने वाले नहीं है। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। अगर अधिकारियों ने जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो उन लोगों को मजबूरन आंदोलन को तेज करना होगा।

भाकिमसं ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि ब्लॉक सिंधौली क्षेत्र के गांव नगला शाहजहां से कुबेरपुर जाने वाले चकरोड को जेसीबी से काट दिया गया, इससे गांव के बीच संपर्क टूट गया है। इस चकरोड को सही कराने, गांव कुबेरपुर में नहर किनारे पेड़ काटकर चकरोड को जोतने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने आदि समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed