फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer who consumed poison on Samadhan Diwas warned of suicide along with his family

Shahjahanpur News: समाधान दिवस में जहर खाने वाले किसान ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

Mon, 20 Nov 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer who consumed poison on Samadhan Diwas warned of suicide along with his family
पुवायां। तहसील समाधान दिवस में जहर खाने वाले किसान गांव बिलंदापुर जमीने मझिगवां निवासी बलजीत सिंह ने परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी दी है। आरोप है कि चकरोड पैमाइश होने के बाद अब फिर से पैमाइश के नाम पर उनको परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम को संबोधित पत्र में बलजीत सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 116 सार्वजनिक चकमार्ग है, जो पकड़ियश कल्हपुर से बिलंदापुर जमीने मझिगवां की सीमा तक जाता है। चकरोड के कुछ भाग को एक व्यक्ति ने जोतकर खेत में मिला लिया है। चकरोड की पैमाइश के लिए उन्होंने आठ सितंबर को एसडीएम को पत्र दिया था। निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने 21 अक्तूबर को तहसील समाधान दिवस के दौरान जहर खा लिया था। कई दिन तक चले इलाज के बाद वह ठीक हो सके थे।
विज्ञापन


बाद में राजस्व टीम ने चकमार्ग की पैमाइश की थी और कब्जा हटवा दिया गया था। कुछ ही दिन बाद चकरोड पर फिर से कब्जा कर लिया गया है। 18 नवंबर को वह समाधान दिवस में पहुंचे और समस्या बताई तो एक अधिकारी ने उनके अभद्रता करते हुए कहा कि चकरोड को उनके खेतों से निकलवा दिया जाएगा। इससे वह बेहद आहत हैं और इसी तरह परेशान किया जाता रहा तो वह शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट पर परिवार सहित आत्महत्या करने पर विवश होंगे। चकमार्ग पर कब्जा करने पर उनके कई बार गालीगलौज और पिटाई कर चुके हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed