फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer fell into Bahgul river after being hit by a bull, drowned

Shahjahanpur News: सांड़ की टक्कर से बहगुल नदी में गिरा किसान, डूबा

Mon, 18 Sep 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer fell into Bahgul river after being hit by a bull, drowned
मृतक जयवीर का फाइल फोटो।
शाहजहांपुर। खेत से लावारिस पशुओं को भगाने के दौरान खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव सिमौरा निवासी जयवीर (50) को सांड़ ने दौड़ा लिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद सांड़ ने उन्हें टक्कर मारकर बहगुल नदी में धकेल दिया। वह डूबने लगे। एक युवक ने बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जयवीर के पास करीब आठ बीघा जमीन है। वह अपनी खेती खुद ही करते थे। शनिवार को करीब दो बजे वह अपना खेत देखने गए थे। खेत में लावारिस पशुओं को देखकर भगाने लगे। तभी एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने काफी दूर तक पीछा किया। इस बीच वह बहगुल नदी के कटान के भरे पानी के पास पहुंचे। बताते हैं कि सांड़ की टक्कर लगने के बाद वह बहगुल में जा गिरे और डूबने लगे।
विज्ञापन

इस बीच खेत पर घास काट रहे युवक की नजर पड़ी तो उसने उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। जयवीर को सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी मौत से पत्नी रानी और चार बेटों व तीन बेटियों का राे-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष हुईं प्रमुख घटनाएं
- 23 जनवरी 2023 - जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा के मजरा नौगवां में आलू की फसल की रखवाली करते समय रानी (50) पर छुट्टा पशुओं ने हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई थी।
- 12 जनवरी 2023 - नेशनल हाईवे पर लखीमपुर खीरी निवासी सर्वेश कुमार की कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। सांड़ों की लड़ाई के दौरान टक्कर लगने से वह कंटेनर के नीचे आ गया था।

- 12 मार्च 2023 - निगोही के अरेली गांव निवासी आकाश पाल 20 को दड़िया बाजार में सांड ने सींगकर मार घायल कर दिया। उसका साथी मनोज घायल हो गया। आकाश पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed