फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer died due to drowning in the pond in village Raghavpur Khurd

Shahjahanpur News: गांव राघवपुर खुर्द में तालाब में डूबने से किसान की मौत

Sun, 20 Aug 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to drowning in the pond in village Raghavpur Khurd
मृतक रामप्रताप का फाइल फोटो
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव राघवपुर खुर्द निवासी रामप्रताप (47) की तालाब में डूबने हो गई। पशुओं को भगाने के दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रामप्रताप रविवार की सुबह सात बजे अपना खेत देखने गए थे। खेत में लावारिस पशु घूमते देखकर वह उन्हें भगाने लगे। पशुओं को भगाते हुए वह तालाब तक पहुंच गए। अचानक उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गए, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। खेत में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ तालाब के पास लग गई। पुलिस ने तालाब में तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर शव बरामद कर लिया गया। शव देखकर परिजन विलाप करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। पिता की मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकक हाल बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed