फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer carrying pump set dies of heart attack

Shahjahanpur News: पंप सेट लेकर जा रहे किसान की हार्टअटैक से मौत

Sun, 09 Jun 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer carrying pump set dies of heart attack
घटनास्थल पर मौजूद परिजन व अन्य लोग। संवाद
रोजा। दनियापुर में खेत से पंपिंग सेट खींचकर अपने गांव ले जाते समय अचानक किसान की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर गए। थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कैलहा निवासी वेदराम वर्मा (50) दनियापुर में बटाई पर लेकर खेती करते थे। शनिवार सुबह सात बजे दनियापुर निवासी रिश्तेदार दयाराम वर्मा के घर से पंपसेट खींचकर अपने घर के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक थाना आरसी मिशन क्षेत्र में त्यागी आश्रम के पास बेहोश होकर गिर गए। कुछ दूरी पर गांव दनियापुर के लोग मकान में मजदूरी कर थे।
विज्ञापन

उन्होंने जब वेदराम को बेहोश देखा तो इसकी सूचना दयाराम को दी जब तक दयाराम मौके पर पहुंचे तब तक वेदराम की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वेदराम अविवाहित थे। उनकी एक बहन और बहनोई मंसूरपुर में रहते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक से होना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed