{"_id":"61b3a54b90a3b6298019134c","slug":"farmasist-protest-work-boycott-shahjahanpur-news-bly468844580","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट का कार्य बहिष्कार जारी, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट का कार्य बहिष्कार जारी, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में फामेज्सिस्टों ने शुक्रवार को दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्ट ने शुक्रवार सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रखा। दो घंटे तक फार्मासिस्ट ने हाथों में बैनर लेकर गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पर आने वाले मरीजों को आंशिक रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, औषधियों का नुक्सा लिखने का अधिकार देने समेत 20 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जेडी बंसल और जिलामंत्री सुभाष चंद्र कनौजिया के नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्टों ने बैनर लेकर गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
सीएचसी और पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट ने दस से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला मंत्री सुभाष चंद्र कनौजिया ने बताया कि सरकार ने जल्द मांगे नहीं मानीं तो 16 दिसंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। 17 से 19 दिसंबर तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्ण हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 20 दिसंबर से इमरजेंसी सेवाओं समेत सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर जिले में तैनात करीब 94 फार्मासिस्ट हड़ताल पर चले जाएंगे।