फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farewell to Indravikram Singh, today's charge

इंद्रविक्रम सिंह की विदाई, आज कार्यभार संभालेंगे नए डीएम उमेश प्रताप

Fri, 07 Jan 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Indravikram Singh, today's charge
स्थानान्तरित जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को गले मिलकर विदाई देते एसपी एस.आनंद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के बलिया तबादले का आदेश शासन से बृहस्पतिवार सुबह यहां पहुंचा। उनके स्थान पर सूडा में निदेशक पद पर नियुक्त रहे उमेश प्रताप सिंह यहां डीएम के तौर पर शुक्रवार को कार्यभार संभालेंगे। निवर्तमान डीएम इंद्र विक्रम सिंह को कलक्ट्रेट और विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और उद्यमियों समेत भाजपा नेताओं ने विदाई दी।
विज्ञापन

वर्ष 2012 बैच के आईएएस इंद्र विक्रम सिंह ने यहां 15 जुलाई, 2019 को 62वें डीएम का कार्यभार लिया था। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पहुंचे, लेकिन जैसे ही स्थानांतरण आदेश मिला, उन्होंने सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी आदि कुछ प्रमुख अधिकारियों के साथ अपने कक्ष में बैठक की और वह अपनी रवानगी की तैयारी में जुट गए। अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उन्हें विदाई देने को उपहार और बुके लेकर कलक्ट्रेट पहुंचने लगे।
विज्ञापन

बाद में कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सम्मान में कविताएं व गीत सुनाकर और मालाएं पहनाकर उन्हें भावुक मन से विदाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान डीएम ने कहा कि जिस प्रकार विकास कार्यों में उन्हें सहयोग किया है, उसी तरह नवागत डीएम को भी सहयोग करेंगे। बाद में सीडीओ को कार्यभार सौंपकर वह नए तैनाती स्थल को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी एस. आनंद, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। डीएम के कैंप कार्यालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नव नियुक्त डीएम उमेश प्रताप सिंह के देर रात तक यहां पहुंचने और शुक्रवार सुबह कार्यभार लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed